Skip to content
Home » एग्जिट पोल में दावा- यूपी में आएंगे योगी ही:10 बड़े पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 252 और सपा को 142 सीट मिलने के आसार

एग्जिट पोल में दावा- यूपी में आएंगे योगी ही:10 बड़े पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 252 और सपा को 142 सीट मिलने के आसार

  • by

यूपी विधानसभा चुनाव का दंगल खत्म हो चुका है। अब 10 मार्च को अंतिम फैसले का इंतजार है। हालांकि, उससे पहले सोमवार को आए एग्जिट पोल में योगी आदित्यनाथ सरकार की वापसी का अनुमान है। 10 से ज्यादा एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया गया है। इनमें भाजपा को 212 से 326 तक सीट गईं। वहीं, अगर 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा को 312 सीटें मिली थीं। यानी भाजपा अपना पिछला प्रदर्शन फिर दोहराती नजर नहीं आ रही है।

वहीं, सपा गठबंधन एग्जिट पोल में बहुमत के करीब नहीं पहुंचता दिख रहा है। एग्जिट पोल में सपा गठबंधन को 105 से 165 तक सीटें दी गई हैं। अगर 2017 की बात की जाए तो सपा को 47 सीटें मिलीं थी। तब सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था। जबकि 2022 के चुनाव में सपा ने रालोद के साथ मिलकर चुनाव लड़ा है।

वहीं, एग्जिट पोल में बसपा का प्रदर्शन निराशाजनक है। बसपा को 3 से 24 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है। 2017 के चुनाव में बसपा को 19 सीटें मिलीं थी। प्रियंका गांधी की जोरदार मेहनत के बाद भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगते हुए दिखाया गया है। कांग्रेस को 1 से 9 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। 2017 की बात की जाए तो कांग्रेस ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

ABP-C VOTER के अनुसार किस चरण में किस पार्टी को कितनी सीट मिल रही

हालांकि, अगर 2017 विधानसभा के एग्जिट पोल की बात की जाए तो 6 में से 4 एग्जिट पोल ने भाजपा की सरकार बनाई थी। हालांकि, भाजपा को जो 312 का बहुमत मिला था। उस तक कोई भी एग्जिट पोल नहीं पहुंच पाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *